ग्रामीण डाक सेवक 12 से करेंगे आंदोलन


चमोली

 ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी विभिन्न लंबित पड़ी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। उनका कहना है कि विभागीय कार्रवाई न होने से उनकी अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण डाक सेवक 12 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। ग्रामीण डाक सेवक संघ के परिमंडल सचिव और जोशीमठ उपडाकघर में तैनात जगदीश सिंह रावत ने आंदोलन के संबंध में चीफ पोस्टमास्टर जनरल को ज्ञापन भेजा है। कहा कि संघ की मांगों में ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य बढ़ाकर आठ घंटे किया जाए। कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र लागू करते हुए सामूहिक बीमा की धनराशि पांच लाख की जाए, विभागीय कर्मचारियों की भांति ग्रेच्युटी पांच लाख तक बढ़ाई जाए, डाक सेवकों व परिजनों को चिकित्सा सुविधा दी जाए। इसके अलावा नियमित वेतन वृद्धि, लक्ष्य संबंधी कार्यों पर रोक आदि मांगें शामिल हैं। परिमंडल सचिव ने कहा कि अब मांग पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। निर्णायक लड़ाई के लिए ग्रामीण डाक सेवक पूरी तैयारी में हैं।

उद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *