मारपीट में दो युवक गिरफ्तार
नैनीताल। पुलिस ने झगड़े के बाद हुई मारपीट में दो के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तल्लीताल स्थित डांठ में दो युवक झगड़ा और मारपीट कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद और बढ़ गया। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि ताकुला नैनीताल निवासी शुभम टम्टा तथा मोहन टम्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
