भटेलिया बाजार में प्रतीक्षालय व पार्किंग निर्माण की मांग
नैनीताल। व्यापारियों ने क्षेत्र के भटेलिया बाजार में यात्री प्रतीक्षालय व पार्किंग निर्माण की मांग की है। इसको लेकर जिला पर्यटन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भटेलिया के अध्यक्ष कृष्ण सिंह बिष्ट ने बताया कि भटेलिया बाजार में यात्री प्रतीक्षालय एवं स्थाई पार्किंग स्थल निर्माण की काफी समय से मांग की जा रही है। इन सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष के अलावा सचिव जगदीश नयाल, राकेश थापा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, गणेश सिंह डंगवाल, करन बिष्ट, भास्कर महरा, दुष्यंत महरा, पीयूष कुमार, प्रताप सिंह, भगवत महरा, भानू आदि मौजूद रहे।
