शत प्रतिशत पात्र शिक्षकों के हों ट्रांसफर


देहरादून। दुर्गम शिक्षक समन्वय मंच ने शत प्रतिशत पात्र शिक्षकों का स्थानांतरण करने की मांग की है। मंच के प्रांतीय समन्वयक सुजान बुगेला ने शिक्षा महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शिक्षक स्थानांतरण के लिए सीमा निर्धारित किए जाने से 20 से 25 वर्षों से दुर्गम में कार्यरत शिक्षकों का भी स्थानांतरण नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए इस बार शत प्रतिशत पात्र शिक्षकों के तबादले किए जाएं। यदि इस कारण स्कूल संचालन में दिक्कत पेश आए तो शिक्षकों को क्रमवार कार्ययुक्त किया जा सकता है। साथ ही पात्र होने के बावजूद, स्थानांतरित नहीं हो पाने वाले शिक्षकों को विशेष दुर्गम भत्ता प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *