आपदा को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

नई टिहरी

पीजी कालेज नई टिहरी में चार दिवसीय आपदा प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्रों सहित स्टाफ को आपदा से बचने की जानकारी दी गई। साथ ही, आपदाओं को लेकर हमेशा सचेत रहने पर बल दिया गया। पीजी कालेज नई टिहरी में भारतीय रेड क्रॉस समिति और महाविद्यालय की रेड क्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. पुष्पा नेगी, डिप्टी सीएमओ जितेंद्र भंडारी, भारतीय रेड क्रॉस समिति के सचिव महावीर कवि, अग्नि शमन अधिकारी संदेश सकलानी, डॉ. अमित उनियाल, सूरत सिंह राणा, अब्दुल अतीक और डॉ. विजय राज उनियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *