सडक़ निर्माण की मांग को ग्रामीणों का अनशन तीसरे दिन भी जारी

पिथौरागढ़। मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सडक़ निर्माण कार्य किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।
समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि मडकनाली से सुरखालपाठक तक 11 किमी सडक़ फाइलों से बाहर नहीं आ पा रही है। इससे धूणा,कोकिला,बेटगाड़ा,चमलेख सहित अन्य गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से जल्द सडक़ निर्माण कार्य शुरु करवाने की मांग की है। इस दौरान दान सिंह भण्डारी, नारायण सिंह, बलवीर सिंह, दीपा देवी, गोविंदी देवी, राखी बिष्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *