उत्तरकाशी में मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं को परखा

रुद्रप्रयाग

डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने एसपी अर्पण यदुवंशी और अन्य अधिकारियों के साथ लोस चुनाव के लिए प्रस्तावित मतगणना स्थल राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके अलावा आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा उपायों को जाना। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना के लिए जिले में पूर्व की भांति राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी में विधानसभा वार मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, सीडीओ जय किशन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजा अब्बास, लोकसभा निर्वाचन के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व उप जिलाधिकारियों के साथ मतगणना के लिए प्रस्तावित भवनों और परिसर का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *