टिहरी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर अव्वल

नई टिहरी

जनपद टिहरी गढ़वाल 20 सूत्रीय कार्यक्रम में दिसम्बर 2023 में एक बार फिर राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम किसी भी जनपद के विकास कार्यों को प्रतिबिम्बित करता है। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन टीम के अथक प्रयासों से दिसम्बर 2023 में जनपद की कुल 31 मदों में से 27 मदें ए श्रेणी में वर्गीकृत हुई हैं। इनमें जिला ग्राम विकास अभिकरण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, जन-जन का स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण ऊर्जा, उद्योग से जुड़ी सभी मदें सम्मलित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *