उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में आई 10 शिकायतें

काशीपुर। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच हल्द्वानी की ओर से आयोजित शिविर में 10 शिकायतें आई। जिसमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। बुधवार को विद्युत वितरण खंड में आयोजित शिविर में फोरम सदस्यों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। इस दौरान बिजली बिल एवं विद्युत संयोजन संबंधी 10 शिकायतें दर्ज की गई। जिसको लेकर सदस्यों ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। यहां फोरम कार्यालय से न्यायिक सदस्य टीकाराम जोशी, तकनीकी सदस्य पीसी पांडे, उपभोक्ता सदस्य हिमांशु बहुगुणा, डीईओ दीपक किरौला, अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता अजीत यादव, एसडीओ सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *