डंपर की टक्कर से घोड़े की मौत

काशीपुर। दोराहा में तेज गति से जा रहे डंपर ने घोड़ा तांगे को टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की मौके पर मौत हो गई। जबकि तांगे में सवार दो लोग घायल हो गए। बुधवार को ग्राम महेशपुरा निवासी शकूर अहमद अपने घोड़ा तांगे पर रेता लेकर दोराहा जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाइवे पर तेज गति से जा रहे डंपर ने घोड़ा तांगे को टक्कर मार दी। जिससे घोड़े की मौके पर मौत हो गई। जबकि शकूर अहमद और उसका पुत्र नईम घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *