सीडीओ ने किया हनी प्रोसेसिंग यूनिट ओनली एंड स्योरली आर्गेनिक एग्रो प्रोडक्ट्स का दौरा
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने लक्सर रोड स्थित हनी प्रोसेसिंग यूनिट ओनली एंड स्योरली आर्गेनिक (ओएसओ) एग्रो प्रोडक्ट्स का दौरा किया। इस मौके पर सीडीओ ने कोआपरेटिव के माध्यम से आर्गेनिक शहद आदि का जिले में कैसे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन हो सकता है? कैसे इसका ज्यादा विकास किया जा सकता है इसके विषय मे चर्चा की। साथ ही शहद के निर्यात की क्या संभावनाएं है, इसको लेकर अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। मंगलवार को सीडीओ को एग्रो प्रोडक्ट्स के एमडी निर्मल वार्ष्णेय ने हनी प्रोसेसिंग यूनिट में विभिन्न किस्मों के शहद के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बिजनौर, राजस्थान से आए शहद, यूकेलिप्टस एवं मस्टर्ड शहद, लीची शहद, जामुन शहद, मल्टी फ्लोर शहद, धनिया शहद, खैर(कत्था) शहद, बबूल शहद आदि के बारे सीडीओ को विस्तार से बताया। वही सीडीओ ने शहद की पूरी प्रोसेसिंग प्रक्रिया को दिलचस्पी के साथ जाना और प्रोसेसिंग यूनिट की सिस्टेमैटिक कार्य प्रणाली, आर्गेनिक प्रोडक्ट की प्रशंसा की। साथ ही सीडीओ ने शुद्ध आर्गेनिक सरसों तेल-कच्ची घानी और पीली सरसों एवं जैगरी की पैकेजिंग प्रक्रिया को भी देखा। इस दौरान परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, एआर कोआपरेटिव राजेश सहित एग्रो प्रोडक्ट्स के एसोसिएट्स सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे
