नेताजी की गाड़ी के हूटर की तेज आवाज से गिरा बाइक सवार

रुडक़ी

हाईवे पर एक भाजपा नेता की गाड़ी के हूटर की तेज आवाज सुनकर बाइक सवार गिर पड़ा। जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। बाइक सवार को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया है। मंगलौर कस्बा निवासी शमीम अहमद के किसी स्वजन की तबीयत खराब चल रही है। रविवार को वह अपने स्वजन की दवा लेने बाइक से रुडक़ी आया था। जैसे ही उसकी बाइक दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बीएसएम चौक के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक भाजपा नेता के वाहन ने हूटर बजा दिया। तेज हूटर की आवाज से शमीम अहमद बाइक से नीचे गिर पड़ा। इससे उससे हाथ में गंभीर चोट आ गई। हादसे के बाद भाजपा नेता की कार वहां नहीं रुकी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि पुलिस तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *