तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे

मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई और साथ ही हल्के ओले भी गिरे। बारिश से क्षेत्र में मौसम काफी ठंडा हो गया। रविवार को मसूरी में सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे, जिससे हल्की ठंड महसूस होती रही। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ ही बारिश और हल्के ओले भी गिरे। वहीं बारिश के बाद फिर से मौसम खुल गया और धूप खिल गयी। बारिश के चलते माल रोड पर भी सन्नाटा रहा। बारिश फसलों के लिए राहत लेकर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *