ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

रुद्रपुर

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की जानकारी जुटा रही है। रविवार को बरेली से काशीपुर जा रही डेमू ट्रेन संख्या 05351 अप गूलरभोज रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 8.40 छूटी थी। ट्रेन अभी माईल स्टोन संख्या 20/7-8 पर पंहुची थी। इसी बीच एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक पीएस डोंगरियाल को दी। स्टेशन अधीक्षक द्वारा घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी और कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पंहुच गए। काफी पूछताछ के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *