26 नवम्बर के बदले 27 नवम्बर को लगेगा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
चमोली
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 नवम्बर के स्थान पर अब 27 नवम्बर को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिसमें आम जन को विधिक जानकारी के साथ सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।
