वर्षवार भर्ती की मांग को बेरोजगारों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी

हल्द्वानी

नर्सिंग ऑफिसर के 2621 पदों पर वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों का आंदोलन 51वें दिन भी जारी है। बेरोजगारों ने सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। मंगलवार को बुद्धपार्क में धरने के दौरान नर्सिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गौरव उप्रेती, मुकेश लसपाल, राजेश, बहादुर, खुशाल बसेड़ा, भगवती प्रसाद, कार्तिक, सुषमा सेन, इंगिता, किरन, रजनी, तुनजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *