निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं
हमीरपुर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत 228-हमीरपुर व 229-राठ (अ0जा0) के सम्बन्ध में कन्ट्रोल रूम जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है, जिसमें टोल फ्री नम्बर 1950 जनसामान्य की निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए है। उक्त के अलावा इस डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेन्टर (कन्ट्रोल रूम) में फोन नम्बर 05282-221040 221062 भी संचालित हैं। फोन नम्बर 221040 पर विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में शिकायत/सूचना दी जा सकती है तथा फोन नम्बर 221062 पर सम्बन्धित शिकायत/सूचना जनसामान्य से प्राप्त की जायेंगी। उन्होंने बताया कि इन नंबरों का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत/सूचना दे सकते हैं। प्राप्त होने वाली शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
