रामकृष्ण महाविद्यालय में कोविड टीकाकरण का लगा कैम्प
हमीरपुर
कस्बे के श्रीरामकृष्ण महाविद्यालय में 15 से ऊपर के बच्चों को कोरोना से बचाव हेतु प्रतिदिन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे महाविद्यालय के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अवशेष छात्र तुरंत महाविद्यालय में लगे टीकाकरण कैम्प में उपस्थित होकर कोविड का टीका लगवा ले अन्यथा की स्थिति में उन्हें विश्वविद्यालय के परीक्षा आदि कार्यों से पृथक रखा जाएगा। जो बच्चे टीका नही लगवाएंगे उनका परीक्षा फार्म भी विश्वविद्यालय के लिये अग्रसारित नही किया जाएगा। प्रतिदिन लग रहे कोविड कैम्प में उपस्थित होकर प्रत्येक दशा में कोविड का टीका लगवाना सुनिश्चित करे। डा. अमित दीक्षित (स्पोट्र्स अफसर), डा. उपासना मिश्रा (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) व समस्त महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा बच्चो को टीकाकरण हेतु जागरूक करने का भी निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
