निर्वाचन आयोग ने शासन से मांगा वार्ड परिसीमन
देहरादून
वार्ड परिसीमन की डेडलाइन निकलने के बावजूद शहरी विकास विभाग, उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग को अंतिम रिपोर्ट नहीं भेज पाया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने विभाग को रिमाडंर भेज तत्काल परिसीमन की जानकारी मांगी है। इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर में शासन को पत्र भेजकर, 15 फरवरी तक सभी निकायों में वार्ड परिसीमन की अंतिम रिपोर्ट देने को कहा था। दूसरी तरफ विभाग के स्तर पर परिसीमन का काम तकरीबन पूरा होने के बावजूद, अंतिम रिपोर्ट देने में ढिलाई बरती गई है। इस कारण आयोग का वोटर लिस्ट भी तैयार नहीं कर पा रहा है। इसी क्रम में आयोग ने एक बार फिर शहरी विकास विभाग को पत्र भेजकर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। अपर आयुक्त प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है
