सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

मऊ

आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर रौजा बाजार, चैक, खीरी बाग आदि से होकर गुजरा। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले 10 से अधिक मतदान केंद्रों मुस्लिम इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, निस्वान मदरसा, फैजान मदरसा आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने या निर्वाचन में किसी भी प्रकार का विरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ आसपास लोगों को सूचित किया गया कि भयमुक्त होकर मतदान करें और शरारती तत्व दूर रहे वरना उनकी जगह सिर्फ जेल में है। इस दौरान शहर कोतवाल, कई थानो की फोर्स के साथ साथ एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *