भाजपा ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

उरई

चुनाव अधिसूचना जारी होते ही बिभिन्न दल अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। जिसमें कोई भी दल पीछे नही रहना चाहता इसी को लेकर सत्ता दल की नगर इकाई ने नगर के बूथ संख्या 490 लाजपत नगर एवं बूथ संख्या 500 पटेल नगर में भाजपाइयों ने लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया। जिसमें सरकार द्वारा बिभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से मिलकर उन्हें मंगल तिलक लगाया और अपनी पार्टी का पत्रक दिया और उनसे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिलामंत्री अंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रभंजन गर्ग, बूथ अध्यक्ष रामजी भदौरिया, नगर उपाध्यक्ष सौरभ पुरवार, नगर मंत्री बिकास पटेल, मनीष चैधरी, राहुल बाबू सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *