स्कूली बच्चों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्होंने 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने वैक्सीनेशन के लिए भदवां गांव को गोद लिया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव भदवां स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्हें विद्यालय में सफाई व्यवस्था को देखा। जिसमें सफाई व्यवस्था के साथ विद्यालय में पेड़ पौधों और हरियाली को देखकर उन्होंने स्टाफ की प्रशंसा की। जब उन्होंने वैक्सीनेशन की स्थिति की बारे में जानकारी ली। जिसमें मौजूद स्टाफ ने बताया कि गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से किशोरों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा जा रहा है। बीएसए ने वैक्सीनेशन कराने के लिए भदवां गांव को गोद लिया। बीएसए गांव की गलियों लोगों के घरों में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर कोरोना के खतरे में बताया साथ ही कहा कि घर में 15 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के किशोरों के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। स्वयं के परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोों को भी वैक्सील लगवाने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रान डेल्टा वैरियंट से भी ताकतवर है। इसलिए कोरोना से सभी को मिलकर लडऩा है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग भी अनिवार्य रूप से करें। इस मौके पर रजनी निगम,रूपाली, सुमन दुबे, मधुर, नरेंद्र पाल निरंजन, अखिलेश रजक, नीरज राजपूत, अनिल शर्मा, प्रीति रजक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *