सहकारी दुग्ध डेरी कर्मी से मारपीट करने पर तीन पर केस

रुद्रपुर। बग्घा 54 गांव में स्थित सहकारी दुग्ध डेरी कर्मचारी से तीन लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर झनकईया पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। बग्गा निवासी मनोज कन्याल ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर शाम वह घर से डेरी जा रहा था। घर से बाहर निकलते ही गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। थानाध्यक्ष दिनेश फत्र्याल ने बताया पुलिस ने बग्गा चौवन गांव के चंद्रशेखर तिवारी व उसके पुत्र विनोद तिवारी, दीपक तिवारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *