अधेड़ का शव मिला
चम्पावत। रोडवेज स्टेशन टनकपुर में एक अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने अधेड़ को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार सुबह रोडवेज स्टेशन पर स्थानीय लोगों को एक अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा मिला। एसएसआई बची सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई अंजू यादव को मौके पर भेजा गया। बताया अधेड़ को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की पहचान रोडवेज स्टेशन निवासी 75 वर्षीय मैक्सी लाल पुत्र राम दयाल के रुप में हुई है।
