अर्थव्यवस्था मजबूत करने में आधी महिला आबादी की अहम भूमिका: मधु चौहान
विकासनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका के टाऊन हॉल में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह की न्याय पंचायत एनफील्ड कलस्टर आम सभा आयोजित की गई। वार्षिक आम सभा में जिलास्तरीय पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के विभिन्न समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
आमसभा का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया। विधायक ने कहा कि आज ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं द्वारा अपनी अजीविका बढ़ाने, प्रत्येक महिला को सशक्त बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई जा रही है। क्लस्टर से जुड़ी महिलाएं आज अपने कार्यों से सभी को अपना कारोबार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कहा कि भारत में अयोजित जी-20 सम्मेलन में भी भारतीय महिलाओं की विकास में अहम भूमिका को देखते हुए महिला केन्द्रित विकास नाम दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का स्वरोजगार से जुड़ना राष्ट्र के विकास का प्रतीक है। अब देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में आधी आबादी भी अपनी पूरी भागीदारी निभा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, क्लस्टर की अध्यक्ष पुष्पा त्यागी, किरन पंत, अलका पांडे, सुनीता शर्मा, कल्पना बिष्ट, रजनी दीवान, अनिता शर्मा, सुदेश आदि मौजूद रहे
