पुरानी एंबुलेंस बदल नईं एंबुलेंस भेजने की मांग की


विकासनगर। क्वासी में तैनात पुरानी 108 एम्बुलेंस को बदल कर नई एम्बुलेंस भेजने की मांग की गई है। इसके लिए व्यापार मंडल क्वांसी और स्थानीय ग्रामीणों ने एसडीएम चकराता के माध्यम से सीएमओ देहरादून को ज्ञापन भेजा है। सीएमओ को प्रेषित पत्र में व्यापारियों ने लिखा है कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा सात खतों के केंद्र बिंदु क्वासी स्थित पी एच सी में 108 एम्बुलेंस तैनात की थी, लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही यहां तैनात नई एम्बुलेंस को यहां से हटाकर एक पुरानी एम्बुलेंस को यहां भेज दिया गया जो अक्सर खराब होती रहती है। उनका कहना है कि कई बार एम्बुलेंस मरीज को लेजाते समय आधे रास्ते मे ही खराब हो जाती है। जिसके चलते मरीज की जान पर बन आती है। ऐसा होने पर मरीज को अन्यंत्र दूसरे वाहनों से लेकर जाना पड़ता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए शीघ्र क्वासी में पुरानी एम्बुलेंस के स्थान पर नई एम्बुलेंस भेजे जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालो में व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, सरदार सिंह, सतपाल सिंह, दिनेश, राजेश, करम सिह, कुंवर सिह, बालम आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *