अफसरों के नहीं आने पर जनप्रतिनिधियों ने किया पोखडा बीडीसी बैठक का बहिष्कार


पौड़ी। पोखड़ा ब्लाक की बीडीसी राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख पोखडा सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने रोष जाहिर करते हुए सत्र की पहली बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर दिया। बीडीओ के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा। ब्लाक प्रमुख पोखडा प्रीति देवी ने कहा कि इससे पहले भी पोखड़ा ब्लाक की बीड़ीसी बैठक के प्रति अफसरों और कर्मचारियों का उदासीन रवैया देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले आयोजित हुई बीडीसी बैठकों में जिला स्तरीय अफसर की कमी देखने को मिली है। जिससे दूर-दूर से आए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है, जिससे जनप्रतिनिधियों को रोष झेलना पड़ता है। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख विजय भारत सिंह, बीडीसी सदस्य सुमनलता ध्यानी, गिरीश चन्द्र मुंडेपी, विकेश सिंह, यशवीर सिंह, ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, राजपाल सिंह, सोबन सिंह, दौलत सिंह किरन देवी , कामिनी बडोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *