संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता


रुड़की।  संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 10 जून कि सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में उसकी तलाश की गई। लेकिन कोई पता नहीं लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *