पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर जताया दुख
नई टिहरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। नरेन्द्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल सिंह रावत ने कहा यूपी में सरकार के मुखिया रहते कल्याण सिंह ने जो कार्य किये है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हीं बदौलत आज राम मंदिर निर्माण का रास्त साफ हुआ है। कहा उन्होंने मंदिर के लिए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया, बल्कि जेल भी गए। उन्होंने हमेशा पार्टी के हित में कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। शोक जताने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, योगेश राणा, सुरेंद्र कुलियाल, विक्रम कैंतुरा, जयपाल सिंह नेगी, पूरन पुंडीर, राजेंद्र गुसाईं, मुनेंद्र चौहान, सबल सिंह पंवार, विजेंद्र राणा, मदन सिंह, सुनील सिंह, मोती सिंह आदि शामिल थे।
