बच्चों को बताए उनके अधिकार


बागेश्वर

 राजकीय इंटर कालेज रातिरकेटी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर 19 अक्टूबर तक विद्यालयों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें बच्चों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण विषय पर जानकारी दी जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के जानकारी दी। इसके अलावा बाल अधिकारों एवं उनका संरक्षण विषय पर चित्रकला, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली भी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *