ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
बागेश्वर
डिग्री कालेज मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग की थी। खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कालेज के खिलाड़ियों के ट्रायल लिया गया। अब अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुंदर कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीन विश्विद्यालय अल्मोड़ा शीघ्र अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। जिसमें चयनित टीम प्रतिभाग करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की। कहा कि अनुशासन में रहकर अच्छे खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सदस्य देवेश सिंह गर्ब्याल, धर्मेंद्र बोरा, कोच गणेश धपोला आदि उपस्थित थे।
