गौचर में जलभराव से लोग परेशान
चमोली। गौचर नगर पालिका के वार्ड संख्या छह में बारिश के चलते हो रहे जलभराव से लोग परेशान हैं। सुनील पंवार, प्रवीण मैखुरी आदि का कहना है कि हवाई पट्टी और गदेरे का पानी सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। वार्ड में जल निकास की सही व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। रविवार रात्रि की बारिश से वार्ड में करीब दर्जन भर घरों में पानी घुस गया। लोगों ने पालिका से जल निकास की सही व्यवस्था करने की मांग की है।
