ऋषिकेश में छह लोगों ने नौ नामांकन पत्र लिए

ऋषिकेश।  विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ऋषिकेश विस सीट से किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। छह लोगों ने नौ नामांकन प्रपत्र तहसील से लिए हैं।
शुक्रवार को पहले दिन तहसील में कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। इस दौरान प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया की तमाम व्यवस्थाएं अपनी ओर से पूरी रखी गई थी। पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात रहीं। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार डा. अमृता शर्मा ने बताया कि जिन छह लोगों ने नौ नामाकंन प्रपत्र लिए हैं। उनमें अकाली दल मान के जगजीत सिंह, उत्तराखंड जनता पार्टी से अनूप सिंह राणा, भूपेंद्र कुकरेती ने निर्दलीय, संजय श्रीवास्तव ने न्याय धर्म सभा, अमित कुमार वत्स ने बीजेपी, लालमणि रतूड़ी ने आप के प्रत्याशी के लिए नामांकन प्रपत्र लिया है। शुक्रवार को एक भी नामाकंन प्रपत्र नहीं भरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *