ऋषिनगरी में 68 नए कोरोना केस

ऋषिकेश।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में शुक्रवार को भी कोरोना के नए केस सामने आए हैं। ऋषिकेश में 36, मुनिकीरेती में तीन और स्वर्गाश्रम में 68 लोग पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया है।
राजकीय चिकित्सालय के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया की शुक्रवार को 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें सात लोग ऋषिकेश के रहने वाले है। बताया कि मरीजों को आइसोलेट किया गया है। वहीं मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि शुक्रवार को मात्र तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि यमकेश्वर में कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि 29 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिनमें 25 पर्यटकों समेत स्थानीय लोग शामिल हैं। स्थानीय मरीजों को आइसोलेट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *