9 अक्तूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
पौड़ी
खिर्सू स्थित मिनी स्टेडियम में 9 अक्तूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में स्थानीय, क्षेत्रीय लोगों के लाभार्थ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों की जानकारी दी जाएगी। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर स्थल में अपने विभागीय स्टॉल, प्रदर्शनी लगाते हुए बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करने को कहा है।
