राष्ट्रहित में डॉ. मुखर्जी ने दिया बलिदान

 

रुड़की। भाजपा पश्चिम मंडल के गणेशपुर दक्षिण शक्ति केंन्द्र पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। मंडल महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक प्रद्युमन सिंह पोसवाल ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। कार्यक्रम सह-संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना। अनूप बंसल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान दीपक पांडेय, सुमित भारद्वाज, अक्षत राणा, राहुल त्यागी, विकास पोसवाल, कुलबीर, मोहित धीमान, हरीश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। मानवाधिकार संगठन ब्यूरो और राष्ट्र सम्मान संघ की ओर से तहसील स्थित कैंप कार्यालय पर डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नवीन कुमार जैन, अश्विनी भारद्वाज, नीरज कपिल, सुधीर जाटव, गुलशन बेदी, अनूप शर्मा, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, सुनील कुमार गोयल, दीपक चंद, सचिन, नरेश कुमार, सुमित बिरला आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *