फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म

 

रुड़की। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने उसे फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसने उसके साथ प्रेम प्रसंग बढ़ा लिया। आरोपी ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसके द्वारा उस पर शादी के लिए दबाव बनाया गया आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में पीड़िता पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रजत निवासी ग्राम मोहितपुर, थाना भगवानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला उपनिरीक्षक डिंपल जोशी को जांच सौंपी गई है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जहां से उसे बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *