तीन ग्राम प्रधानों को जान से मारने की धमकी
रुड़की। छापुर शेरअफगानपुर, चौली शाबुद्दीनपुर और खुब्बनपुर के प्रधानों को किसी ने गुमनाम पत्र भेजकर पंचायत की भूमि पर कब्जा होने पर जान से मारने की धमकी दी। पत्र मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौली शाहाबुद्दीनपुर के प्रधान फरमान अली, खुबनपुर के ग्राम प्रधान आबाद अली और छापुर शेरफगानपुर के प्रधान भूरा लतीफ ने मंडावर चौकी पुलिस को बताया कि उन्हें एक पत्र मिला है। इसमें लिखा गया है कि कि अगर आपने ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा किया या कराया तो आप को फंसाया जाएगा। हो सकता है कि आप को जान से भी हाथ धोना पड़े।
