चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पुलिस रुड़की रोड नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी तो सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास चाकू मिला। युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गये युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शहजाद निवासी इमलीरोड माही ग्राम नूर मस्जिद के पास कोतवाली रुड़की बताया।
