पूर्व विधायक शुक्ला ने की पंतनगर कुलपति से शिष्टाचार भेंट

रुद्रपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के नए कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार मुलाकात की। गुरुवार को कुलपति व पूर्व विधायकके बीच विवि के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने बताया कि विवि के कुलाधिपति राज्यपाल ने एक अनुभवी, योग्य एवं कुशल व्यक्ति को पंतनगर विवि के कुलपति की जिम्मेदारी दी है। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के अनुभव से निश्चित रूप से विवि नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। शुक्ला ने कहा कि पंतनगर कृषि विवि में स्थाई कुलपति मिलने से अब कार्यप्रणाली भी सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने विवि को स्थाई कुलपति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *