मंदिर से सामान चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा


रुड़की

मंदिर से सामान चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सोहलपुर सिकरोडा निवासी रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को वह गांव के रामदास, ओमपाल, मनोज, सुबोध अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर में साफ सफाई करने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दो युवक हाथों में समर्सिबल की मोटर और उसका पंखा चुराकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को उन्होंने पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मंदिर में चोरी के मामले में सोनू और अजय निवासी सोहलपुर सिकरोड़ा को मौके से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *