लोडर खाई में गिरने से हेल्पर की मौत, चालक घायल


नई टिहरी

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में बीते शनिवार रात्रि एक लोडर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें हेल्पर की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायल को खाई निकालकर उपचार के लिए एम्स, ऋषिकेश में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल ने बताया कि, बीते शनिवार रात करीब साढे 12 बजे नंदप्रयाग, चमोली से सामान छोड़ कर ऋषिकेश वापस लौट रहा लोडर तोताघाटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में दिनेश चौधरी(40) पुत्र कुंवर सिंह, बादामावाला, विकासनगर देहरादून की मौके पर मौत हो गयी। जबकि चालक व वाहन स्वामी देव सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी विकासनगर, देहरादून गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी, सिपाही सुनील कुमार, मनीष, नरेंद्र भंडारी व व्यासी से एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल व मृतक को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला। घायल को 108 सेवा से उपचार के लिए तत्काल ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *