बौराड़ी स्टेडियम में अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता 7 से
नई टिहरी
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर खेल विभाग की ओर से नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में 7 से 9 नवंबर तक अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्रनगर टिहरी ऋतु जैन ने बताया कि, खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य आयोजित प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम उम्र के बालक ही प्रतिभाग कर सकेंगे। बताया कि, खेल विभाग की ओर से प्रत्येक टीम से एक टीम मैनेजर एवं 14 खिलाड़ियों को विभागीय मानकानुसार आने -जाने के लिए साधारण बस का किराया, भोजन एवं रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के मैनेजर को खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छायाप्रति एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र की प्रति प्रतिभाग करने से पूर्व आयोजकों के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
