प्रदेश को पर्यटन के साथ अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाई मिलेगी: कोठियाल
नई टिहरी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल कोठियाल ने बताया कि दिसंबर माह में प्रदेश को पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाई तक ले जाने के लिये देहरादून में देश और विदेशी निवेशकों का दो दिवसीय समिट होगा। सीएम और उनकी टीम इसके लिये रुपरेखा तैयार करने में लगे हैं। रविवार को नई टिहरी पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कह कि देहरादून में आगामी 8 और 9 दिसबंर को पर्यटन, आटोमोबाईल, ऊर्जा, डिफेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, मेडिसिन, कृषि, मिलेट्स सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदेश को कैसे अग्रणी पयादान लाया जाऐ, इसके लिये विदेशों और देश के बड़े निवेशकों का समिट होगा। समिट में प्रदेश में 2.5 लाख करोड़ का इंवेस्टमेंट लाने की कोशिश की जा रही है। बताया इसके मुख्यमंत्री स्वंय विदेशों और देश के बड़े उद्योगपतियों से मिलकर वार्ता कर रहे हैं। बताया इंवेस्ट समिट के लिये वेबसाइड भी बनाई गई,जिसमें कई निवेशकों द्वारा आवेदन भी किये हैं। प्रदेश में निवेशकों के लिये जगहों का चिन्हिकरण भी किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले की कहा चुके है, आने वाला दशक उत्तराखंड का है, केंद्र और प्रदेश सरकार का पूरे प्रयास लगी है, कि आने वाले समय में उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शामिल होगा जो विकास की ओर अग्रसर है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, डा. प्रमोद उनियाल, देवेन्द्र बैलवाल, शीशराम थपलियाल, गोपीराम चमोली, विजय कठैत, मनीष राणा, सोहन रावत आदि शामिल थे।
