निजी अस्पताल के खिलाफ अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार
मुरादाबाद
सोशल मीडिया ग्रुपों पर एक वीडियो अपलोड करके दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ भ्रामक अफवाह फैलाना गलशहीद निवासी युवक को काफी महंगा पड़ गया। एसपी सिटी के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एसपी सिटी ने लोगों से अपील कि सोशल मीडिया पर आधार हीन वीडियो या पोस्ट को शेयर न करें। पुलिस की टीमें सोशल मीडिया ग्रुपों पर पैनी नजर रख रही हैं। भ्रामक अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शनिवार को तमाम सोशल मीडिया ग्रुपों पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ भ्रामक अफवाह फैलाई गईं। आरोप लगाया कि कोविड मरीजों का अस्पताल में इलाज नहीं हो रहा है। मरीजों के तीमारदारों के साथ अभद्रता की जा रही है।
