न्याय के लिए दर-दर भटक रहा कपिल सिंह सेंगर हत्याकांड में मृतक के परिवार को न्याय दिलाने का उठाया वीणा
कानपुर |
पुलिस की खासी किरकिरी भी हो रही है। वहीं कपिल सिंह सेंगर के अपहरण के बाद हत्या करने के 6 माह बाद भी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर उनके पिता लोकेंद्र सिंह सेंगर ने घर पर एक शोक सभा का आयोजन किया था वहीं कपिल सिंह सेंगर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को को कानपुर देहात प्रवीण सिंह गौर पूर्व प्रत्यासी मवैया पहुंच कर सांतवना दिया
वहीं हत्यारों का जल्द से जल्द सुराग लगाने की मांग की है अपराधियों को ना पकड़ने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
जनपद कानपुर देहात रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वाली ग्राम सभा मुरलीपुर थाना रूरा के निवासी कपिल सिंह (21 वर्ष )के हत्यारे को रूरा थाना की पुलिस 6 माह से नहीं खोज पाई है मालूम हो कि कपिल सिंह की हत्या बीते 29 मार्च 2021 को हुई थी घटना की 4 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है हत्यारे पुलिस के गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं दिवंगत कपिल के पिता ने रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की बात कहीं थी लोकेंद्र सिंह ने बताया उनके पुत्र को किसी से कोई विवाद नहीं था उन्होंने बताया गांव में ही रहने वाली तिलक सिंह (40 वर्ष) पुत्र घनश्याम सिंह अपने साथी अरविंद दुबे ( 45) पुत्र रामपाल एवम् विनोद दुबे (55) पुत्र रामआसरे के साथ घर आया था और बेटे कपिल को होली खेलने के बहाने ले गया था इन्हीं लोगों ने गला घोट कर कपिल की हत्या की है लोकेंद्र सिंह ने बताया तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें अरविंद दुबे उर्फ कल्लू दुबे जेल में बन्द है बाकी दो लोग तिलक सिंह और बिनोद दुबे आज भी फरार चल रहे है हत्या जैसे गंभीर अपराध के मामले में पुलिस की सुष्ती से लोगो में भी पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराजगी है वहीं कपिल के पिता लोकेंद्र सिंह ने इस पूरे मामले को अब पुलिस के आला अधिकारियों से पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है
