खण्ड विकास अधिकारी ने फीता काटकर किया राखी के स्टाल का शुभारम्भ

सिरौलीगौसपुर।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में बनाए गए महिला समूहों की कार्यकुशलता का परिणाम अब दिखाई पड़ने लगा है।समूहों से जुड़ी महिलाएं रोजगार परख व्यवसायों की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ाने लगी है। इसका बेहतरीन उदाहरण  विकासखंड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पँचायत करोरा के हिम्मत महिला ग्राम समूह की महिलाओं ने राखी बनाकर प्रस्तुत किया है । माला यादव समूह सखी करोरा एवं मंजू देवी आस्था ग्राम समूह शहरी की अगवाई में 5 समूहों की 30 प्रशिक्षु महिलाओं ने मिलकर दो सप्ताह के अंदर करीब 1500 राखियों का निर्माण किया है। इन राखियों की बिक्री के लिए बुधवार को विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के परिसर में स्टाल लगाया गया।इस स्टाल का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर करते हुए अपने परिवार के लिए राखियां खरीदी । उन्होंने समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपने राखियों का निर्माण कर बहुत अच्छा कार्य किया है। इससे अन्य महिलाओं को भी रोजगार परक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । इस मौके पर मौजूद बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा ने भी अपने लिए राखियां खरीद कर महिलाओं का उत्साह वर्धन किया । ग्राम प्रधान विकेश वर्मा प्रधान कुशमेश रावत एवं बीडीसी असीम श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों ने समूह की महिलाओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए अपने लिए राखियां खरीदी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी अभय शुक्ला सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *