अनुपस्थित और रिजर्व में रखे गए मतगणना कार्मिकों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण

बिजनौर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला 2 मई को हो जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतगणना कार्मिकों व रिजर्व में रखे मतगणना कार्मिकों को शुक्रवार को वर्धमान डिग्री कालेज में प्रशिक्षण दिया गया।
मतगणना कराने के लिए मतगणना कार्मिकों को पिछले दो दिन से वर्धमान डिग्री कालेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में काफी मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे थे। प्रशिक्षण के पहले दिन 397 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे थे। शुक्रवार को वर्धमान डिग्री कालेज में अनुपस्थित रहे मतगणना कार्मिकों व रिजर्व में रखे गए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के बाद मतगणना कार्मिक मतगणना के कार्य को पूरा करेंगे।
मतगणना कार्मिकों को तीन शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, बीएसए महेशचन्द्र, शिव कुमार बीईओ, मास्टर टेªनर डॉ आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बतादें कि मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन होगा। हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। प्रत्येक कक्ष में 3 टेबिल लगाई जाएगी। हर टेबिल पर 4 मतगणना कार्मिक होंगे। मतगणना के लिए 20 प्रतिशत मतगणना कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *