कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आह्वान
बिजनौर
थानाध्यक्ष ने लोगों से कोरोना महामारी के प्रकोप पर प्रभावी अंकुश लगाने सहित संक्रमण के क्रम की चेन तोड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का आह्वान किया है।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुये शादी समारोह सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आयोजित करने सहित 50 से अधिक लोगों को किसी भी दशा में शामिल न करने की हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने सुबह 7 से शाम 5 बजे बीच बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलने तथा बेवजह घर से बाहर निकलने पर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने सहित अनिवार्य रूप से मास्क पहने के अलावा सामाजिक दूरी बनाए रखने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से बाहर रह रहे परिजन को उत्तराखंड के भीतर बुलाने के लिये सम्बंधित व्यक्ति का पंजीकरण देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर कराये जाने की अनिवायर्ता निर्धारित की गई है। नियमों के तहत मेडिकल इमरजेंसी सुविधा की आवश्यकता की स्थिति में मेडिकल सहायता प्राप्त करने के लिए किसी भी समय यात्रा की जा सकेगी।
