आलमबाग में रेलवे कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर चोरी
लखनऊ
आलमबाग थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखा सामान चोरी कर डाला। घटना की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक थाने पर अवनीश कुमार मिश्रा (रेलवे निरीक्षक ग्रेड 2) निवासी 40 क्वार्टर कॉलोनी मकान नंबर 23ए आलमबाग ने सूचना दी कि वह अपनी ड्यूटी समाप्त करके आवश्यक कार्य से बाहर गया हुआ था। सोमवार को जब अपने मकान पर लौट कर आया तो देखा उसके मकान का गेट का ताला टूटा हुआ था। घर में अंदर घुस कर देखा तो एसी, टीवी, मिक्सर ग्राइंडर, सहित अन्य सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। इस सूचना पर उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडे ने आगे की कार्यवाही की है।
